
Oppo K14 5G : चीनी टेक कंपनी Oppo ने अपनी K14 सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Oppo K14 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने घोषणा की कि यह डिवाइस अब देश में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है।
तीन स्टोरेज व तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध
यह स्मार्टफोन तीन अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया गया है और इसे तीन आकर्षक रंगों आईसी ब्लू, प्रिज्म वायलेट और प्रिज्म व्हाइट, में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और Oppo के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
कीमत और बैंक ऑफर
भारत में इसकी शुरुआती कीमत 17,999 रुपये (6GB+128GB) रखी गई है। इसके अलावा 6GB+256GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट 21,999 रुपये में उपलब्ध है।
कंपनी HDFC Bank, ICICI Bank और SBI कार्ड पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। साथ ही, तीन महीने तक नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.75-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसमें Mali-G57 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन ColorOS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मोनोक्रोम लेंस शामिल है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए उपयुक्त है।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C सपोर्ट मिलता है। साथ ही, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और कई जरूरी सेंसर भी शामिल हैं।
ये भी पढ़ें – मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, ईरान-इजरायल टकराव में बड़े सैन्य अधिकारियों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









