नेहरू मेमोरियल का नाम बदलने पर बोले राहुल गांधी, ‘नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं’

Share

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने पर पहली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं। उनका नाम नहीं। केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी कर दिया है। 14 अगस्त से नया नाम आधिकारिक तौर पर लागू हो गया है।

कांग्रेस ने इस बदलाव को लेकर पहले ही केंद्र की नीतियों पर हमला बोला था। कांग्रेस ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

दो दिनों के लेह-लद्दाख की यात्रा पर रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, नाम नहीं।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi के समर्थन में 12 जुलाई को देशभर में मौन सत्याग्रह करेगी कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें