नोरा फतेही का नया गाना ‘Manike’ हुआ रिलीज, हॉट लुक से एक्ट्रेस ने मचा दी सनसनी

Nora Fatehi New Song
Share

Nora Fatehi New Song: बॉलीवुड की दिलबर गर्ल यानि एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा अपनी हॉट अदाओं से लोगों को दीवाना बना देती है। हाल ही में उनकी फिल्म थैंक गॉड (Thank God) का नया गाना मनिके रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह गाना तेजी से इंटरनेट पर छा गया। हर तरफ लोग इस गाने को शेयर कर रहे हैं। नोरा का यह गाना श्रीलंका की फेमस सिंगर योहानी के मशहूर गाने मनिके मगे हिते का हिंदी रीमिक्स है।

नोरा फतेही का नया गाना ‘Manike’ हुआ रिलीज

इस वीडियो में नोरा (Nora Fatehi New Song) के साथ लीड रोल में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। फिल्म थैंक गॉड (Thank God) 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुलप्रीत सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनाई गई है। गाने के रिलीज होने के बाद से फैंस को अब मूवी का इंतजार है।

Read Also:- अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने दिखाया अपना बोल्ड लुक, ब्लू कलर की बिकिनी में ढाया कहर

हॉट लुक से एक्ट्रेस ने मचा दी सनसनी

बता दें कि फिल्म थैंक गॉड (Thank God) में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Nora Fatehi New Song) एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जो एक्सीडेंट के बाद सीधे चित्रगुप्त के पास पहुंच जाता है। चित्रगुप्त उसे उसकी जिंदगी की गलतियों को गिनाते हैं। फिल्म में चित्रगुप्त का किरदार अजय देवगन निभा रहे हैं। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह फिल्म में सिद्धार्थ की पत्नी के रोल में हैं।