Bihar

नीतीश बने बिहार के CM, नई सरकार पर चिराग की मां का राजनीतिक बयान चर्चा में

Chirag Paswan: बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। आज नीतीश कुमार के साथ एनडीए के 26 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है। केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता शपथग्रहण समारोह में मौजूद हैं।

रीना पासवान ने खुशी जाहिर की

चिराग पासवान की मां रीना पासवान भी पटना के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई, इस दौरान उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं। चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी बहुत आगे बढ़ रही है। बिहार में एलजेपी आर की शानदार जीत के बाद चिराग पासवान बिहार में बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं।

लोजपा तेजी से बढ़ रही आगे

बिहार में NDA की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान की मां रीना पासवान ने राज्य में एनडीए की सरकार बनने और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बेहद खुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के नेतृत्व में लोजपा तेजी से आगे बढ़ रही है।

चिराग पासवान के दो नेताओं ने ली शपथ

भारतीय जनता पार्टी से 14, जनता दल युनाइटेड से 8, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास से) 2 और हम व रालोमो से 1-1 नेता ने मंत्री पद की शपथ ली। चिराग पासवान की पार्टी से नीतीश कैबिनेट में संजय कुमार और संजय कुमार सिंह दो नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इस जीत से लोजपा समेत चिराग पासवान की मां भी काफी उत्साहित हैं।

श्रेयसी सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ

श्रेयसी सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं, जमुई विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं, कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत चुकी हैं। लगातार दूसरी बार श्रेयसी सिंह विधायक बनी हैं। श्रेयसी सिंह राजपूत समाज से आती हैं।

बता दें कि राजग ने बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की, जिनमें भाजपा के 89, जदयू के 85, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 19, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमा) के चार विधायक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- नीतीश कुमार ने 10वीं बार CM पद की शपथ ली, PM मोदी, शाह-नड्डा रहे मौजूद

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button