मनोरंजन

Priyanka Chopra Birthday: निक जोनस ने इस अंदाज में किया देसी गर्ल को बर्थडे विश, खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए लिखा…

Nick Jonas Post: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने प्रियंका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल और हॉलीवुड की एक्शन हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपना 41वां जन्मदिन मनाया है। प्रियंका चोपड़ा को सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ढेरों बधाई दी। वहीं प्रियंका के बर्थडे पर जिस पोस्ट का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है वो है उनके पति निक जोनस। निक ने प्रियंका को बर्थडे विश करते हुए एक रोमांटिक पोस्ट किया है। निक का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।

निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर

निक जोनस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों याच पर बैठे हुए हैं और निक ने प्रियंका को हग कर रखा है। निक ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा – मुझे तुम्हें मनाना अच्छा लगता है। हैप्पी बर्थडे माई लव। तस्वीर में जोड़े को एक क्रूज जहाज पर प्यार भरे पोज के साथ देखा जा सकता है। पोज देते हुए देखा जा सकता है कि, दोनों ने धूप का चश्मा लगाया हुआ था। फोटोशूट के लिए, प्रियंका ने प्रिंटेड बिकिनी आउटफिट पहनी थी और निक ने नीले रंग की स्लीवलेस टी पहनी थी।

फैंस ने दी बधाई

जैसे ही निक ने प्रियंका के लिए पोस्ट शेयर किया फैंस ने भी प्रियंका को बधाई देने में एक मिनट बर्बाद नहीं किया और कपल की प्रशंसा भी की। फैंस दोनों के लिए प्यार भरे मैसेज लिखें। एक फैन ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो पीसीजे..लव यू। एक और फैन ने लिखा – प्रियंका निक की जोड़ी के लिए लाइक बटन।

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में प्रियंका केक काटती नजर आ रही हैं, उन्होंने वीडियो में ब्लैक जंपसूट पहना हुआ है। केक कट करने के बाद प्रियंका बहुत खुश लग रही हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंक चोपड़ा आखिरी बार सिटाडेल में नजर आईं थीं। और अब जल्द ही जॉन सीना के साथ नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें: Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को 3 साल बाद मिली ड्रग्स केस में राहत, जमानत को चुनौती नहीं देगी CBI

Related Articles

Back to top button