धर्म

अमरनाथ यात्रा में नया रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोज़ाना पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बता दें कि अबतक करीब 3 लाख से अधिक लोग अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। यह आंकड़े केवल 21 दिनों के हैं क्योंकि 1 जुलाई से ही अमरनाथ की यात्रा शुरू हुई है।

 बता दें कि 21 जुलाई के दिन 13,797 यात्री अमरनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। सरकार द्वारा बुनियादी ढांचों में सुधार करने व सेवाओं में सुधार करने के कारण ही रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button