नई दिल्ली: सोनिया गांधी कांग्रेस की संसदीय दल की नेता चुनीं गईं, कहा – “चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चुनाव लड़ा”

Share

नई दिल्ली: सोनिया गांधी कांग्रेस की संसदीय दल की नेता चुनीं गईं।  मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी के नाम को आगे बढ़ाया। सोनिया गांधी ने सबका आभार व्यक्त किया। साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। सोनिया गांधी ने शनिवार को  कहा कि जो बड़ी जिम्मेदारी डाली उसके प्रति मैं गहराई से सचेत हूं।   

सोनिया गांधी ने कहा कि अभूत पूर्व व्यक्ति गत राजनीतिक हमलों से लड़ने के लिए राहुल अपनी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद के पात्र हैं। भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे।

सोनिया गांधी ने कहा कि आप सभी ने एक बार फिर मुझ पर, जो बड़ी जिम्मेदारी डाली उसके प्रति मैं गहराई से सचेत हूं। सबसे पहले मैं सभी नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों का अभिनंदन करती हूं। आपने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में चुनाव लड़ा है। आपने कई बाधाओं को पार किया है और बहुत प्रभावी ढंग से अभियान चलाया है। आपकी सफलता ने हमें लोकसभा में अधिक उपस्थिति और इसकी कार्यवाही में अधिक प्रभावी आवाज प्रदान की है। आगे कहा कि कई लोगों ने तो कह दिया था कि हम खत्म हो जाएंगे।  

CWC की हुई थी बैठक

CWC ने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष चुना। वेणुगोपाल ने कहा कि CWC ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को लोकसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाने की अपील की। संसद के अंदर इस कैंपेन को लीड करने के लिए राहुल जी सबसे सही व्यक्ति हैं। आगे कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि वह विचार करेंगे।

Lucknow: संवाद, समन्वय और संवेदनशीलता की नीति के साथ जनता के बीच जाएं मंत्रिगण: CM योगी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

अन्य खबरें