Advertisement

आज कर सकेंगे साल के सबसे बड़े Super Moon का दीदार, जानिए इसके पीछे की खगोलीय घटना

Share
Advertisement

Super Moon 2022: आज का दिन उन लोगों के लिए बेहद ही खास है जो लोग धरती से बाहर की दुनिया में काफी दिलचस्पी रखते है। इसके पीछे की बड़ी वजह आज एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। तो आइए आपको बताते हैं आज ऐसा क्या होने वाला है? 13 जुलाई 2022 को रात 12 बजे के करीब सुपरमून (Super Moon) दिखाई देगा। बता दें सुपरमून एक खगोलीय घटना है, इस दौरान चांद, पृथ्वी के सबसे नजदीक में आ जाता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में हालात बेकाबू होता देख रानिल विक्रमसिंघे को बनाया गया कार्यवाहक राष्ट्रपति

Super Moon  को क्यों कहते हैं Buck Super Moon?

आपको बता दें कि इस मून को Buck Super Moon  इसलिए कहा जाता है क्योंकि प्रकृति के हिसाब से इन दिनों में हिरण के सिर पर नए सींग उगना शुरु हो जाते हैं। इसी को देखते हुए इस खगोलीय घटना में निकलने वाले चंद्रमा को Buck Super Moon कहा जाता है।

Super Moon देखने का समय

NASA रिपोर्ट के अनुसार Super Moon को 2 से 3 दिनों तक देखा जा सकेगा। भारतीय समयानुसार इसे 13 जुलाई बुधवार यानी आज रात 12 बजकर 8 मिनट पर देखा जाएगा। आपको बता दें कि इस तरह के चंद्रमा का दीदार कई देश लगातार तीन दिनों तक कर सकेंगे। विशेष जानकारी के लिए बता दें कि  साल 2023 में सुपरमून 3 जुलाई को नजर आएगा। खास बात ये है कि आज चांद पृथ्वी से लगभग 3,57,264 किलोमीटर की दूरी पर रहेगा, जबकि पिछले साल ये दूरी कम थी।

क्या होता है Super Moon

दरअसल ये एक खगोलीय घटना है जिसमें चंद्रमा और धरती की दूरी में कमी आ जाती है।  एक समय आता है जब चंद्रमा धरती का चक्कर लगाते-लगाते कई भौगोलिक कारणों की वजह से  धरती के पास आ जाता है।  इसी वजह से चंद्रमा का आकार काफी बड़ा नजर आता है। इसलिए आज के दिन को हम गुरू पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे सेना विमान से मालदीव हुए फरार, श्रीलंका में लोग सड़कों पर उतरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *