Advertisement

Republic Day: राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ और CM केजरीवाल ने अपने आवास पर फहराया झंडा

Republic Day: President hoists flag at Kejriwal's residence on his way to duty kejriwal-unfurled-the-national-flag-at-his-residence- in hindi news
Share
Advertisement

Republic Day: आज पूरे देश में 75वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। आज सुबह 8 बजे देश की राष्ट्रपति राजपथ पे झंडा फहराया। गणतंत्र दिवस परेड 2024 में झांकी का विषय इस बार भारत-लोकतंत्र की जननी है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर, ‘सभी देशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं’ दीं।

Advertisement

राष्ट्रपति ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा

बता दें, गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुबह 8 बजे कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल रहे साथ ही मुख्य अतिथि इमैनुएल मैक्रों वहां उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के युद्ध स्मारक में प्रदर्शन करने से पहले परेड में भाग लेने के लिए निकले। प्रधानमंत्री मोदी ने युद्ध स्मारक पर पहुंचने से पहले तीनों सेनाओं के प्रमुखों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इसके बाद बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस दौरान उनके साथ थे।

गणतंत्र दिवस 2024 का थीम

इस साल 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर थीम भारत-लोकतंत्र की जननी रखा गया है। इसके साथ ही इस बार गणतंत्र दिवस पर महिलाएं झांकी, परेड और थीम के केंद्र में हैं। महिलाओं की त्रि-सेवा टुकड़ी भी पहली बार इस परेड में कर्तव्य पथ पर मार्च की। कर्तव्य पथ पर परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 25 झांकियां दिखाई दीं। अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, मणिपुर, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय, झारखंड, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गईं।

ये भी पढ़ें- Delhi-NCR: ठंड से परेशान शख्स ने लगाई मोटरसाइकिल में आग

You May Also Like-

Hindi Khabar App- देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिंदी ख़बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें