Advertisement

Ram Navami 2022: देशभर में आज मनाई जा रही रामनवमी, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Ram Navami 2022

Ram Navami 2022

Share
Advertisement

Ram Navami 2022: हिंदू धर्म में प्रत्येक त्योहार का एक अपना विशेष महत्व है। मालूम हो कि साल में चार बार नवरात्र आते हैं जिसमें से शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से ये नवरात्रि प्रारंभ होते हैं। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में मां के 9 स्वरुपों की पूजा की जाती है। नवरात्र को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिलता है। जिसके बाद नवरात्रि के आखिरी दिन यानी आज रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है।

Advertisement

यह त्योहार भगवान राम (Lord Shri Ram) के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वहीं धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन अयोध्या में राजा दशरथ के घर भगवान श्री राम (Lord Shri Ram) का जन्म हुआ था। इस दिन विधिविधान के साथ भगवान राम और माता सीता की पूजा अर्चना की जाती है। चैत्र नवरात्रि का शुभ पर्व 2 अप्रैल से शुरू होकर आज समाप्त होने जा रहा है। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ-साथ कई नेताओं ने राम नवमी की बधाई दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस तरह दी बधाई

मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के सभी लोगों को रामनवमी की बधाई देते हुए कहा कि देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीराम की कृपा से सभी को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त हो। जय श्री राम!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दी बधाई

इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन, उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उच्च आदर्श पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा के स्रोत हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने आगे कहा कि आइए, हम सब प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *