Advertisement

कांग्रेस के नेतृत्व के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे सबसे उपयुक्त : सोनिया गांधी

Share
Advertisement

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की राजनीति में पचास वर्ष पूरे होने पर आयोजित सम्मान-समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने बीजेपी पर हमला बोला। पॉलिटिकल एंगेजमेंट विद कम्पैशन, जस्टिस एंड इनक्लूसिव डेवलपमेंट का लोकार्पण करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बीजेपी और मोदी सरकार पर देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को समाप्त करने का आरोप लगाया।

Advertisement

सोनिया गांधी ने क्या कहा?

कार्यक्रम में विपक्षी इंडिया गठबंधन से जुड़े 28 दलों के प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह में सोनिया गांधी ने कहा कि इस वक्त सत्ता में बैठे लोग उन सभी संस्थाओं, प्रणालियों और सिद्धांतों को नष्ट कर रहे हैं, जिनकी बदौलत आजादी के बाद भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में एतिहासिक सफर तय किया।

खड़गे हैं सबसे उपयुक्त

सोनिया गांधी ने खड़गे को निस्वार्थ राजनेता करार दिया और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में वही देश की सबसे पुरानी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। खड़गे ने इस दौरान अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की चर्चा करते हुए अपने संघर्षों को साझा किया।

वर्तमान वक्त देश और लोकतंत्र के लिए बेहद कठिन

सोनिया ने कहा कि वर्तमान वक्त देश और लोकतंत्र के लिए बेहद कठिन है। जिस संविधान की बदौलत वह 9 बार विधायक और 3 बार सांसद बने, सत्ता में बैठे लोग उसी संविधान में बदलाव करने के लिए मौका ढूंढ रहे हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस उसी संविधान को बचाने में लगी है।

सीताराम येचुरी ने क्या कहा?

कार्यक्रम में माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंच से ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’ का नारा लगाया। उन्होंने कहा कि खड़गे ने अपने राजनीतिक सफर में कठिन संघर्ष किया है।

खड़गे की तारीफ

उनका जीवन भले ही बेहद चुनौतीपूर्ण रहा है, मगर उनमें किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है। राजद सांसद मनोज झा ने न्याय, समानता और स्वतंत्रता के विचार के प्रति खड़गे को प्रतिबद्ध बताया। डीएमके सांसद टीआर बालू ने भी खरगे की तारीफ की।

यह भी पढ़ें – Israel और Hamas के बीच युद्धविराम के बावजूद यरूशलम में गोलीबारी, तीन की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *