Advertisement

जहांगीरपुरी दंगा: प्रशासन का अब चलेगा बुलडोजर! MCD लेगी एक्शन, मांगे 400 जवान

Share

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से नॉर्थ वेस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है जिसमें इलाके में कानून व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात करने की मांग की गई है।

जहांगीरपुरी में बुलडोजर एंट्री
Share
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के जमकर उपद्रव हो गया। उपद्रव और दंगा के बाद इलाके में पुलिस का सख्त पहरा है। अब इस मामले में बुलडोजर की भी एंट्री हो गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने का ऐलान किया है। बता दें कि बीजेपी ने जहांगीरपुरी हिंसा के आरोपियों की ओर से कराए गए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।

Advertisement

इस संबंध में उत्तरी दिल्ली नगर निगम की ओर से नॉर्थ वेस्ट के डिप्टी पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है जिसमें इलाके में कानून व्यवस्था संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के 400 जवानों को तैनात करने की मांग की गई है। नगर निगम की ओर कहा गया है कि 20 और 21 अप्रैल को जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बता दें कि इस मामले में दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर को पत्र लिखा था। इसमें हनुमान जन्मोत्सव के दिन 16 अप्रैल को शोभायात्रा पर असामाजिक तत्वों की ओर से पथराव किए जाने की जिक्र किया गया था।

पत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि इन आरोपियों को आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक और निगम पार्षद का संरक्षण प्राप्त है। पत्र में उन्होंने यह भी कहा था कि इन्हीं लोगों के संरक्षण के कारण अवैध निर्माण और अतिक्रमण किया हुआ है। उन्होंने महापौर से पत्र के माध्यम से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को चिन्हित करने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- Jahangirpuri News: जहांगीरपुरी हिंसा को लेकर ज्वाइंट CP ने यह दिया यह जवाब

चिट्ठी के मुताबिक, निगम यह कार्रवाई 20-21 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे करेगी। इसलिए उन्होंने सुबर 9.30 बजे दिल्ली पुलिस के जवानों की जरूरत का जिक्र पत्र में किया है। जहांगीरपुरी हिंसा में अब बुलडोजर की एंट्री के बाद ओवैसी ने निराशा व्यक्त किया है।

ओवैसी ने कहा कि बीजेपी ने गरीबों के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। बीजेपी अतिक्रमण के नाम पर यूपी और एमपी की तरह अब दिल्ली में भी गरीबों के घरों को तबाह करने जा रही है। इसमें कोई नोटिस नहीं और न ही अदालत जाने का मौका, बस गरीब मुसलमानों को जिंदा रहने की सजा देना। अरविंद केजरीवाल को अपनी संदिग्ध भूमिका को भी स्पष्ट करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Delhi Violence: जहांगीरपुरी में बिना इजाजत निकाली गई शोभायात्रा, बजरंग दल और VHP पर हुआ मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *