Rohtas Daughter : बिहार के बांका जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. रोहतास जिले से तीन महीने पहले लापता हुई शिवानी कुमारी का शव बुधवार को बांका के कटोरिया जंगल से मिट्टी में दबा हुआ बरामद हुआ.
पुलिस की तेज जांच और लंबी जद्दोजहद के बाद इस हत्या का पर्दाफास हुआ. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वनपाल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस मामले ने इलाके में सनसनी मचा दी है और पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है.
परिवार ने हर जगह तलाश की
इस घटना की शुरुआत 24 नवंबर 2025 को हुई, जब रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के भटोली गांव निवासी रमेश राय की बेटी शिवानी कुमारी अचानक लापता हो गई. परिजनों ने कई जगह खोजबीन की, लेकिन जब उसका कोई पता नहीं चला, तो शिवानी की मां ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई.
पुलिस और परिजन मिलकर सुराग तलाशते रहे
शक की सुई कटोरिया वन विभाग में तैनात वनपाल प्रिंस कुमार पर घूमी, जिसे मुख्य आरोपी बनाया गया. पिछले तीन महीनों से पुलिस और परिजन मिलकर हर सुराग की खोज में लगे हुए थे. इसी दौरान तकनीकी अनुसंधान और सबूतों के आधार पर पुलिस ने 13 जनवरी को मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
ये भी पढ़ें- Kerala Keralam : केरल बनेगा ‘केरलम’, कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार ने लगाई मुहर
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









