खेल

Mumbai Indians आज अपनी पहली जीत से देगी Sachin Tendulkar को बर्थडे गिफ्ट!

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज अपना 49 वां जन्मदिन (Sachin Tendulkar Birthday) मना रहे है। इस खास मौके पर उनके फैंस में भारी उत्साह हर साल की तरह इस साल भी देखने को मिल रहा है, हालांकि ऐसा हो भी क्यूँ न ? सचिन तेंदुलकर का नाम क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार जो हैं। सचिन तेंदुलकर भारतीय क्रिकेट के वो नाम हैं जिसे पूरे विश्वभर के क्रिकेटरों ने सलामी दी। महज इतनी कम उम्र में ही वो भारत रत्न पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर भी बने। तेंदुलकर ने अपने बल्ले से वो कमाल कर दिखाया था की दुनिया उनकी दीवानी हो चुकी थी। आज भी उन्हें मुंबई इंडियंस का मेंटॉर के रुप में देखकर फैंस में अलग ही ख़ुशी का माहौल बरकरार है।

क्यों है सचिन के लिए मुंबई इंडियंस इतनी खास ?

बता दें कि आईपीएल की जब से शुरुआत हुई, तबसे सचिन ने मुंबई इंडियंस के साथ खेला और अपना पूरा योगदान टीम को दिया था। उनके रहते हुए में मुंबई कि टीम ने 2013 में अपना पहला ख़िताब जीता था। जिसके बाद से सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से भी सन्यास ले लिया था, वर्तमान में 2014 से उन्हें मुंबई इंडियंस टीम के ‘आइकन’ के रूप में नियुक्त किया गया था । हालांकि उन्हें इस साल आईपीएल के सीजन 15 में मुंबई इंडियंस के बैटिंग मेंटॉर बनाया गया है। लेकिन इस साल का सबसे बेकार प्रदर्शन करती हई मुंबई इंडियंस (MI) की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखरी पायदान पर है। अबतक मुंबई की तरफ से खेले गए 7 मैचों में से सातों में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं।

मुंबई की हार के बाद सचिन ने टीम का किया था बचाव

सचिन ने पिछले मैच में मुंबई के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम युवाओं से भरी हुई है तो गलतियां करेंगी और उनसे ही सीखेंगी। हमें इस वक़्त एक साथ रहना चाहिए और एक टीम के रूप में मुंबई को आगे ले जाने में ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है की पिछले वर्षों में टीम के अच्छे प्रदर्शन के कारण टीम से कई ज्यादा उम्मीदें हमेशा से बढ़ जाती है।

क्या कप्तान रोहित आज पहली जीत से अपने मेंटॉर को देंगे बर्थडे गिफ्ट ?   

रोहित की कप्तानी में अब तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। लेकिन इस साल बहुत ही खराब फॉर्म से गूजर रहे खुद कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि अपने मेंटॉर के मार्गदर्शन का भी कोई असर होता हुआ टीम पर दिख नहीं रहा है। आज मुंबई इंडियंस का 8 वां मैच इस साल की नई टीम और अबतक का सबसे अच्छा प्रर्दशन करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है। अपने अच्छे फॉर्म से गुजरती हुई लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर कायम है। जिसे देखते हुए मुंबई इंडियंस के लिए ये काफी कड़ा मुकाबला साबित होता हुआ दिख रहा है। रोहित की कप्तानी में अब तक मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। लेकिन इस साल बहुत ही खराब फॉर्म से गूजर रहे खुद कप्तान रोहित शर्मा और उनकी पूरी टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। हालांकि अपने मेंटॉर के मार्गदर्शन का भी कोई असर होता हुआ टीम पर दिख नहीं रहा है। आज मुंबई इंडियंस का 8 वां मैच इस साल की नई टीम और अबतक का सबसे अच्छा प्रर्दशन करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाला है। अपने अच्छे फॉर्म से गुजरती हुई लखनऊ की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर कायम है। जिसे देखते हुए मुंबई इंडियंस के लिए ये काफी कड़ा मुकाबला साबित होता हुआ दिख रहा है। इसमें सबसे दिलचस्प चीज़ देखने वाली ये होगी मैच के बाद कि, क्या आज शाम ड्रेसिंग रूम में अपनी पहली जीत के साथ मुंबई इंडियंस (MI) की पूरी टीम अपने मेंटॉर सचिन तेंदुलकर का बर्थडे खुशियों से मनाएगी या फिर अपनी 8 वीं हार के साथ इस सीजन में ट्रॉफी की रेस से बाहर होकर। फैसला चाहें जो भी हो सचिन के फैंस को ये फर्क बिलकूल भी नहीं पड़ता की टीम हारे या जीते क्योंकि “GOD FATHER OF CRICKET IS ALWAYS A GOD FATHER”.

Related Articles

Back to top button