Other Statesराष्ट्रीय

मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध तेल टैंकर जहाज, इंडियन कोस्ट गार्ड इन एक्शन मोड

Mumbai Coast : इस महीने भारत ने मुंबई तट के पास तीन तेल टैंकर जब्त किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जहाजों के IMO नंबर अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित जहाजों से मिलते-जुलते हैं और इनका ईरान से संबंध होने का शक है।

लेकिन ईरान की नेशनल ऑयल कंपनी (NIOC) ने साफ इनकार किया है कि इन जहाजों से उनका कोई संबंध नहीं है। इन जहाजों के नाम हैं Stellar Ruby, Asphalt Star और Al Jafzia।

बार-बार नाम, झंडा और पहचान बदले

ये जहाज मुंबई तट से करीब 100 नॉटिकल माइल्स पश्चिम में रोके गए थे, क्योंकि इनके संदिग्ध हरकतें देखी गई थीं। जांच के लिए इन्हें मुंबई पोर्ट पर लाया गया। जहाज बार-बार अपना नाम, झंडा और पहचान बदल रहे थे ताकि उनकी असली पहचान छुप जाए। इन जहाजों की मालिक विदेशी कंपनियां हैं। इस कार्रवाई की जानकारी भारतीय अधिकारियों ने 6 फरवरी को सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन बाद में पोस्ट हटा दी गई।

10-12 विमान किए गए तैनात

इस घटना के बाद इंडियन कोस्ट गार्ड ने अपने निगरानी को और कड़ा कर दिया है। अब समुद्री क्षेत्र में 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए करीब 55 जहाज और 10-12 विमान तैनात किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, Al Jafzia ने 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल पहुंचाया था। Stellar Ruby पहले ईरान के झंडे के तहत रजिस्टर्ड था, जबकि Asphalt Star मुख्य रूप से चीन के पास समुद्री रास्तों पर सक्रिय था।

ये भी पढ़ें- Barelly Rape Case : मुस्लिम सहेलियों ने हिंदू सहेली को जाल में फंसाया, फिर सगे भाई से कराया दुष्कर्म

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button