Mr & Mrs Mahi : रिलीज़ के पहले ही दिन मिलेगा mr & mrs mahi के फैंस को बड़ा तोहफा

Share

Mr & Mrs Mahi : राजकुमार राओ और जाह्नवी कपूर के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। उनकी आने वाली फिल्म Mr & Mrs Mahi अब उनके फैंस सिनेमाघरों में 99 Rs में देख सकते हैं।

Mr. & Mrs. Mahi :

राजकुमार राओ और जहान्वी कपूर स्टार्रर फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बहुत जल्द 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मूवी के ट्रेलर रिलीज़ के साथ ही लोग इस मूवी का वेट कर रहे हैं और अब जैसे ही फिल्म रिलीज़ डेट करीब आयी वैसे ही फिल्म से जुड़ी एक खबर ने फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे लोगों को खुश कर दिया है।

सिर्फ 99 Rs में मिलेगी टिकट :

दरसल 31 मई को सिनेमा लवर्स डे है जिसके चलते मिस्टर एंड मिसेज माही की टिकट 31 मई यानी की उसके रिलीज़ के दिन ही सिर्फ 99 Rs में मिलेगी। फैंस इस फिल्म को लेकर पहले से ही बहुत एक्ससिटेड थे अब इस न्यूज़ ने उनकी एक्सकिटमेंट और बड़ा दी है।  इस बात की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

Mr & Mrs की कहानी :

शरण शर्मा के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। मूवी के ट्रेलर से ही समझ आ गया था कि एक बार फिर से राजकुमार राओ और जहान्वी कपूर ने अपनी एक्टिंग से मूवी में जान डाल दी है। फिल्म कि कहानी के बारे में बात करें तो फिल्म में राजकुमार राओ और जहान्वी कपूर एक दुसरे को बहुत पसंद करते हैं और उनकी शादी भी हो जाती है। मूवी में जहां जहान्वी कपूर एक डॉक्टर हैं तो वहीं राजकुमार एक नाकाम क्रिकेटर। लेकिन वह अपनी पत्नी को क्रिकेट सिखाकर उसे बड़ा क्रिकेटर बनाने की कोशिश करते नजर आते हैं। राजेश शर्मा और जरीना वहाब भी फिल्म का हिस्सा हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म आखिर कहाँ तक लोगों कि उमीदों पर खरी उतरती है।

यह भी पढें : https://hindikhabar.com/entertainment/maharagni-teaser-out-kajol-was-seen-beating-up-goons/amp/

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *