Madhya Pradesh

MP Politics: मध्य प्रदेश में ये केंद्रीय मंत्री संभालेंगे BJP के चुनावी प्रबंधन की कमान

MP Politics: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।  तोमर को राज्य चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर मोदी सरकार में कृषि और किसान कल्याण मंत्री हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से शनिवार को जारी किए गए पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नरेंद्र सिंह तोमर को मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है और यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

ये भी पढ़े:Salman Khan: ‘पठान जवान बन गया’, शाहरुख की फिल्म का ट्रेलर देख दीवाने हुए दबंग खान, बोले – पहले दिन ही देखने जाऊंगा

Related Articles

Back to top button