
MP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव में कुछ सीटों पर मुकाबला बड़ा दिलचस्प है। इस कड़ी में दमोह लोकसभा सीट का चुनाव अब दिलचस्प होने वाला है क्योंकि अभी तक यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला हो रहा था, लेकिन अब दमोह से किन्नर भी अपना भाग्य आजमा रही हैं जिससे त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद जताई जा रही है। बुधवार को दमोह कलेक्ट्रेट पहुंची दुर्गा किन्नर ने नामांकन फॉर्म खरीदा है।
फॉर्म लेने 100 किमी स्कूटी चलाकर पहुंची
कलेक्ट्रेट पहुंची किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर दुर्गा मौसी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि वो दुर्गा मौसी दमोह के पड़ोसी जिले कटनी की रहने वाली है 100 किलोमीटर स्कूटी चलाकर दमोह पहुंची और नामांकन फॉर्म खरीदा, दुर्गा मौसी का कहना है कि उनके पास दमोह की जनता के लिए वादों का पूरा पिटारा है। उन्होंने आगे कहा कि यहां के लोगों की मंशा है कि वह चुनाव लड़ें। इस वजह से वह अपना नामांकन फार्म लेने आई हैं। गुरुवार को वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वर्तमान में दुर्गा मौसी कटनी जिले से जनपद सदस्य हैं। उन पर आज तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप भी नहीं लगा है। इस वजह से दमोह से चुनाव लड़कर वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं।
गांव से चुनी गई थीं सरपंच
कटनी जिले की रहने वाली दुर्गा मझवार उर्फ दुर्गा मौसी मुड़वारा तहसील के कनवारा गांव से सरपंच चुनी गई थी और कई प्रत्याशी उनके सामने चुनाव मैदान में थे। लोगों ने दुर्गा को सरपंच पद के लिए चुना था। इस गांव में विकास कार्य न होने से जनता को सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। उन्होंने दुर्गा किन्नर को सरपंच पद पर विजयी बनाया था। सरपंची कार्यकाल खत्म होने के बाद दुर्गा ने मुड़वारा के क्षेत्र क्रमांक 11 चाका से जनपद सदस्य का चुनाव जीता था। वर्तमान में वह इस पद पर हैं। अब लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं।
प्रयाग कुंभ में बनी थीं अखाड़े की पीठाधीश्वर
दुर्गा मौसी के अनुसार 2019 में प्रयागराज में कुंभ के दौरान उन्हें किन्नर अखाड़े का पीठाधीश्वर बनाया था। इसके बाद हरिद्वार में महामंडलेश्वर की घोषणा की गई। किन्नर अखाड़े को जूना अखाड़े ने अपना समर्थन देकर शामिल किया था। इसमें बग्गी पर सवार होकर पेशवाई धूमधाम से निकाली गई थी। अमृत स्रान कराया गया था।
ये भी पढ़ें:- MP Politics: CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- इन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप