MP News: सेना के बमों में बारूद भरते वक्त धमाका, 2 की मौत, 11 बुरी तरह घायल

MP News

MP News

Share

MP News: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में जबर्दस्त धमाका हुआ है। बम में बारूद भरने के दौरान ब्लास्ट होने की वजह से मौके पर मौजूद एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इन सभी कर्मचारियों को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इनमें से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है।

खमरिया में रक्षा मंत्रालय की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री जबलपुर में भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय की एक बड़ी फैक्ट्री है, जिसे ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के नाम से जाना जाता है। इस फैक्ट्री में सेना के उपयोग में आने वाले कई हथियार बनाए जाते हैं। यहीं पर लड़ाकू विमान और युद्ध टैंकों के लिए बम बनाए जाते हैं। इन बमों को बनाने के लिए खाली सेल के अंदर बारूद भरनी होती है और इस बारूद में जरा से घर्षण में ही आग लग जाती है, जो धमाके का कारण बनता है। आए दिन जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ऐसी घटनाएं घटती रहती हैं।

1000 पाअंड बम के यूनिट

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह एफ-6 क्षेत्र में 1000 पाअंड बम के यूनिट में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में 11 लोगों के घायल होने की और 2 की मौत की जानकारी सामने आई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में इस यूनिट की पूरी बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को तुरंत जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भेजा गया है, जहां बर्न यूनिट है। हालांकि, अभी फैक्ट्री की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन मरीजों को जब एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया तो उस मंजर को देखकर इसका अंदाजा लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट कितना भयानक रहा होगा।

आधिकारिक बयान से होगी नुकसान की पुष्टि

जिस स्थान पर ब्लास्ट हुआ है वह फैक्ट्री का सुरक्षित इलाका है और यहां तक किसी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमति नहीं है। इसलिए नुकसान कितना हुआ है यह तो फैक्ट्री से आधिकारिक जानकारी बाहर आने के बाद ही पता लगेगा। ब्लास्ट क्यों हुआ इसकी जानकारी भी फिलहाल सही तौर पर किसी के पास नहीं है।

यह भी पढ़ें : UP News: एनकाउंटर को लेकर यूपी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप