Uttar Pradesh

Maharajganj: झोपड़ी में लगी आग, गायों को बचाने में मां-बेटे की मौत

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज (Maharajganj) से एक दर्दनाक ख़बर सामने आई है। दरअसल, जिले के गांव में एक घर में आग लग गई। इस घटना में एक 56 वर्षीय महिला और उसके 35 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। वो अपने मवेशियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि छप्पर में भी आग लग गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना भुसी अमवा गांव की है। गुरुवार को मृतक कौशल्या देवी ने मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर का कूड़ा करकट जलाया था। इस दौरान कचरा सुलगने के बाद, जल्द ही आग की बड़ी लपटों ने पूरी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर ही मवेशी रखे गए थे।

तभी मां और बेटा राम आशीष गायों को छुड़ाने और बचाने के लिए जलते हुए शेड की ओर भागे।

इस प्रक्रिया में, देवी एक खंभे से टकरा गई और राम ने अपनी मां को बचाने के लिए छलांग लगा दी। दुर्भाग्य से, झोपड़ी ढह गई, जिससे वे दोनों अंदर फंस गए। घटना में मां-बेटे की झुलसकर मौत हो गई। आपको बता दें कि घटना में एक गाय भी गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के बाद, क्षेत्र के तहसीलदार के साथ क्षेत्राधिकारी पुलिस आनंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिवार के सदस्यों को सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, तहसीलदार विवेकानंद ने पुष्टि की है कि उन्होंने आर्थिक मदद के लिए मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा है। जल्द ही अनुग्रह राशि की घोषणा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button