मेघालय के सीएम के दफ्तर पर भीड़ का हमला, 5 पुलिसकर्मी घायल

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के ऑफिस पर 24 जुलाई को भीड़ ने हमला कर दिया। जिसमें 5 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सीएम संगमा सुरक्षित हैं। वह अभी भी तुरा में स्थित अपने कार्यालय के अंदर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैकड़ों लोगों ने उनकी ऑफिस को घेर लिया है। दरअसल, गारो हिल्स स्थित सिविल सोसाइटी ग्रुप तुरा में शीतकालीन राजधानी की मांग कर रहा है। इसे लेकर लोग भूख हड़ताल पर भी हैं।
आपको बतादें रिपोर्ट के मुताबिक गारो हिल्स के कई ग्रुप तुरा को मेघालय की शीतकालीन राजधानी बनाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में आंदोलन कर रहे कुछ ग्रुप ने भूख हड़ताल भी की। 14 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के मद्देनजर CM संगमा आंदोलन करने वाले ग्रुप से बात करने 24 जुलाई को तुरा आए। उनकी इन समूहों के साथ मीटिंग चल रही थी। लेकिन इसी बीच CM ऑफिस के बाहर भीड़ जुटी और पथराव करने लगी।
बतादें मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि भीड़ में से कुछ लोगों ने कार्यालय भवन और यहां तक कि सुरक्षा कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया और गेट तोड़ने की कोशिश की। हालात ज्यादा खराब होने पर सीएम कॉनराड संगमा ने खुद हिंसा में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों का हालचाल लिया और वह पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्जी कराया गया है।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल का एक साल पूरा, आज से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर महामहिम