मेटा ने भारत को लेकर मार्क जकरबर्ग की टिप्पणी पर मांगी माफी

Internet outage 16 January : क्या सच में 16 जनवरी को बंद हो जाएगा इंटरनेट? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Meta Apologizes : मेटा ने मार्क जकरबर्ग के द्वारा भारत पर की गई टिप्पीणी को लेकर माफी मांगी है। इसकी जानकारी आईटी और कम्युनिकेशन मामलों के संसदीय समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। निशिकांत दुबे ने मंगलवार को कहा था कि इस टिप्पणी के लिए संसदीय समिति मेटा को समन करेगी।
निशिकांत दुबे ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारतीय संसद व सरकार को 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद व जन विश्वास प्राप्त है। Meta भारत के अधिकारी ने आखिर अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगी है।
उन्होंने लिखा, ‘यह जीत भारत के आम नागरिकों की है, प्रधानमंत्री मोदी को जनता ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर दुनिया का देश के सबसे मजबूत नेतृत्व से परिचय करवाया है। अब इस मुद्दे पर हमारी कमिटि का दायित्व खत्म होता है, अन्य विषयों पर हम इन सोशल प्लेटफॉर्म को भविष्य में बुलाएंगे, क्षमा शोभती उस भुजंग को जिसके पास गरल हो।’
मार्क जकरबर्ग ने गलत जानकारी दी थी
फेसबुक के फाउंडर और मेटा के CEO मार्क जकरबर्ग ने Joe Rogan के पॉडकास्ट में भारत को लेकर गलत जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि COVID-19 के बाद हुए चुनावों में दुनिया भर की कई सरकारें हारी हैं, जिनमें भारत भी शामिल है। जकरबर्ग ने इसे महामारी के बाद सरकारों के प्रति घटते भरोसे का संकेत बताया था।
हालांकि, यह दावा तथ्यात्मक रूप से गलत है। 2024 में भारत में हुए आम चुनाव में NDA को बड़ी जीत मिली थी। जकरबर्ग के इस बयान के बाद कई भारतीय मंत्रियों ने उनकी आलोचना की।
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव का जवाब
आईटी और कम्युनिकेशन मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “भारत, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में, 2024 के चुनाव में 64 करोड़ लोगों ने भाग लिया और NDA सरकार पर भरोसा जताया।”
उन्होंने जकरबर्ग के दावे को गलत बताते हुए कहा, “मार्क जकरबर्ग का यह दावा कि भारत समेत कई सत्ताधारी सरकारें कोविड के बाद चुनाव हार गईं, पूरी तरह असत्य है।” वैष्णव ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मेटा को टैग किया और मार्क जकरबर्ग के गलत जानकारी देने की इस घटना को बेहद दुर्भाग्य पूर्ण बताया था।
मार्क जकरबर्ग की इस टिप्पणी पर मेटा की माफी ने विवाद को फिलहाल खत्म कर दिया है, लेकिन भविष्य में इस तरह के मामलों में अधिक सतर्कता की जरूरत होगी।
यह भी पढ़ें : क्या सच में 16 जनवरी को बंद हो जाएगा इंटरनेट? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप