पीएम मोदी ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख, बोले- उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया

Manoj Kumar :

पीएम मोदी ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख

Share

Manoj Kumar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि भारत कुमार के नाम से मशहूर, उपकार, पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है। 87 साल की उम्र में अभिनेता मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मनोज कुमार के निधन से भारतीय सिनेमा को गहरा आघात लगा है।

मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में मनोज कुमार के साथ खिंची गई पुरानी तस्वीरों को भी शेयर किया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा-महान अभिनेता और फिल्मकार मनोज कुमार जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। उन्हें खास तौर पर उनकी देशभक्ति के जोश के लिए याद किया जाता था। देशप्रेम उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के कामों ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को जगाया और वे पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।

निधन पर दुख जताया

वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया है। राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में लिखा- मनोज कुमार जी एक बहुमुखी अभिनेता थे जिन्हें हमेशा देशभक्ति से भरपूर फिल्में बनाने के लिए याद किया जाएगा। भारत कुमार के नाम से मशहूर, उपकार, पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में उनके अविस्मरणीय अभिनय ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है और उन्होंने पीढ़ियों से लोगों का प्रिय बनाया है। मनोज कुमार के सिनेमाई विरासत उनके कामों के जरिए जिंदा रहेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया

बता दें कि अभिनेता मनोज कुमार लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां झेल रहे थे। सुबह 3.30 बजे उनका देहांत हो गया। मनोज कुमार का अंतिम संस्कार कल सुबह नौ बजे पवन हंस शमशान भूमि में होगा। अभिनेता मनोज कुमार को अपने फिल्मी करियर में कुल सात फिल्म फेयर अवार्ड मिले। अभिनेता मनोज कुमार को पहला फिल्म फेयर अवॉर्ड 1968 में मिला था। मनोज कुमार के फिल्म उपकार का गाना मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती, काफी लोकप्रिय हुआ था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म बेस्ट डायरेक्टर बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर अवॉर्ड मिले थे। अभिनेता मनोज कुमार को साल 2016 में दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें : कोलकाता में KKR की वापसी या SRH की बादशाहत? जानें मैच से जुड़ी हर डिटेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप