पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की बिगड़ी तबीयत, एम्स में कराया गया भर्ती

Manmohan Singh : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की गुरुवार को तबीयत बिगड़ गई। एम्स के इमरजेंसी विभाग में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि सांस लेने में दिक्कत आई। तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के लिए बता दें कि दो बार प्रधानमंत्री रहे हैं। मनमोहन सिंह भारत के प्रधानमंत्री के पद पर रह चुके हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि वित्त सचिव और वित्त मंत्री के पर भी रह चुके हैं। 1991 – 1996 में नरसिंम्हा राव के नेतृत्व में वह वित्त मंत्री के पद पर थे। इसके बाद देश में व्यापक आर्थिक सुधार देखने को मिला। उस समय भारत की अर्थव्यस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। उदारीकरण की नीति आई थी। इसके साथ ही उनकी शिक्षा की बात करें तो पंजाब विश्वविद्यालय से पढ़ाई की थी।
कई सम्मान मिले
आपको बता दें कि मनमोहन सिंह उम्र 91 साल के हैं। काफी समय से वह स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजर रहे हैं। उन्हें कई अवॉर्ड मिले हैं। इसमें सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण(1987); भारतीय विज्ञान कांग्रेस का जवाहरलाल नेहरू जन्म शताब्दी पुरस्कार (1995); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए एशिया मनी अवार्ड (1993 और 1994); वर्ष के वित्त मंत्री के लिए यूरो मनी अवार्ड (1993), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (1956) का एडम स्मिथ पुरस्कार; कैम्ब्रिज के सेंट जॉन्स कॉलेज में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए राइट पुरस्कार शामिल है।
यह भी पढ़ें : नहीं रहे पद्भम भूषण एम.टी. वासुदेवन, 91 की उम्र में ली आखिरी सांस
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप