बरेली में भी सामने आया मणिपुर जैसा कांड महिला को अर्धनग्न कर की अभद्रता

Share

महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं ताजा मामला बरेली के थाना क्योंलड़िया क्षेत्र के वबूरे का देखने को मिला है। जहां एक महिला को अर्धनग्न कर अभद्रता की गई। इतना ही नहीं महिला ने बलात्कार करने का भी आरोप लगाया है।

आपको बताते चलें कुछ महीने पहले सबीना नाम की युवती ने एक हिंदू युवक से शादी की जिसके चलते उसे जेल भी जाना पड़ा था। उसको छुड़ाने के नाम पर कुछ लोगों ने पैसे ले रखे थे। जब युवती पैसे मांगने पहुंचती है तब उसके पति को पेड़ से बांधकर पीटा जाता है तथा उसे घर में निर्वस्त्र कर अभद्रता की जाती है। मामला यहां भी नहीं रुकता है महिला ने आधा दर्जन लोगों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट जाती है मामला यहीं नहीं थमता है। कल बृहस्पतिवार के दिन जब वह आ रही थी तब दोबारा उसे जमकर पीटा जाता है।

दबंगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। पीड़ित महिला आला अधिकारियों से गुहार लगाती घूम रही है।

ये भी पढ़ें: जौनपुर में बाइक पर जा रहे सराफा कारोबारी को गोली मारकर 5 लाख की लूट, मचा हड़कंप