बड़ी ख़बर

ममता कुलकर्णी बनीं किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर, जानें पूर्व एक्ट्रेस का क्या है नया नाम

Mamta Kulkarni : ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बन चुकी हैं। उनके नए नाम की बात करें तो यामाई ममता नंद गिरि हो गया है। बता दें कि ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर पिंडदान हो गया है। उन्होंने इसकी जानकारी दी है। महाकुंभ में पहुंचकर संन्यास लिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान किया।

जानकारी के लिए बता दें कि 90 के दशक की बात करें तो एक्ट्रेस चर्चित चेहरा हैं। साल 1992 में तिरंगा फिल्म आई थी। इस फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। हालांकि इस फिल्म में एक छोटा सा रोल अदा किया था। एक्ट्रेस ने 1993 में भी कई फिल्में की थी। इसमें अशांत, आशिक, अवारा जैसी फिल्म शामिल है।

https://twitter.com/ANI/status/1882776683083874725

आपको बता दें कि 25 साल बाद एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी भारत आईं हैं। वह 2024 में वह मुंबई के एक एयरपोर्ट पर नजर आईं थीं। जिसके बाद उनके फैंस खुश थे। बताया जा रहा था कि ममता कुलकर्णी बिग बॉस 18 में एंट्री में करेंगी या वह बॉलीवुड में वापसी करेंगी, लेकिन यह अफवाहें हैं और कयास थे। अब ममता कुलकर्णी ने सबको चौका दिया है। अब वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं।

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में राज्य सरकार का बड़ा फैसला, उज्जैन समेत 17 शहरों में शराबबंदी का किया ऐलान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button