यूपी विधानसभा चुनाव रण में ममता बनर्जी की हुई एंट्री, सपा पार्टी के लिए करेंगी वोट की अपील

लखनऊ: यूपी (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) में चुनावी माहौल को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां हुंकार भरते हुए हुई नजर आ रही हैं। बड़े-बड़े दिग्गज नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए जमीन पर उतर रहे हैं। यूपी चुनाव (Uttar pradesh election) के लिए समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी है। कुछ पार्टियां गठबंधन तो कुछ पंसदीदा पार्टी के तौर पर जनता को लुभाने में लगे हुए है।
अखिलेश यादव को ममता दीदी का मिला साथ
इसी क्रम में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के सियासी रण में एंट्री होने वाली है। ‘दीदी’ इन चुनावों में समाजवादी पार्टी के लिए जनता से वोट की अपील करेंगी। आज ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगी। साथ ही दोनों नेता वर्चुअल रैली भी करेंगे।
ममता बनर्जी आज करेंगी अखिलेश यादव के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस
बता दें ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ आ गई हैं। एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनका स्वागत किया। वह हजरतगंज के एक होटल में रुकी है। 2 दिवसीय दौरे पर आई ‘दीदी’ का सपा अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी आदि नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। मंगलवार दोपहर 12 बजे ममता बनर्जी सपा प्रदेश कार्यालय में अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। इसके बाद वर्चअल रैली को भी संबोधित करेंगी।