Uttar Pradeshक्राइम

Mainpuri News: पहले बनाया शिष्य फिर किया यौन शोषण…महिला का महंत पर आरोप

Mainpuri News: मैनपुरी के एक आश्रम में महिला के साथ दरिंदगी की जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाया कि महंत को देते हैं संरक्षण। महंत ने महिलाक पहले अपना शिष्य बनाया फिर किया यौन शोषण। महंत ने अन्य महिलाओं और लड़कियों के साथ भी यौन शोषण किया है।

मैनपुरी के कस्बा कुरावली में महिला ने एक महंत पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि पहले तो उसे शिष्या बनाकर साथ रखा फिर यौन शोषण किया। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई मगर पुलिस संरक्षण के चलते महंत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस का संरक्षण प्राप्त

आश्रम में प्रेत बाधाओं से मुक्ति दिलाने और अन्य परेशानियों को दूर करने वाले एक बाबा पर महिला ने यौन शोषण करने का आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए कस्बा कुरावली के रहने वाले बाबा के संपर्क में आई थी। उन दोनों के बीच हुई बातचीत के बाद वह बाबा के साथ आश्रम में शिष्या बनकर रहने लगी। उस दौरान बाबा ने महिला के साथ तीन बार उसके साथ दुष्कर्म किया। बाबा को कई अन्य महिलाओं के साथ भी गलत काम करते हुए देखा था।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बाबा को राजनीतिक और पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिसके कारण पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पीड़िता को रुपए लेकर समझौता करने की धमकियां मिल रही हैं। पीड़िता मांग कर रही है कि उसकी शिकायत दर्ज की जाए और बाबा के खिलाफ कार्रवाई हर हाल में सजा दिलाई जाए।

यह भी पढ़ें : Mainpuri News: प्रधानमंत्री सोलर योजना पंप लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पांच ठग गिरफ्तार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button