बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

Maharastra Cabinet 2022 : महाराष्ट्र कैबिनेट का हुआ विस्तार, 39 दिनों के बाद मिला मंत्रिमंडल, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

महाराष्ट्र में सरकार बनने के 39 दिन बाद कैबिनेट का विस्तार हुआ। मंत्रिमंडल में 1:1 का फार्मूला रहा, यानी कुल 18 मंत्रियों में भाजपा और शिंदे गुट दोनों की ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए। सबसे पहले भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।

राधाकृष्ण विखे पाटील, BJP, शिर्डी विधायक

किन-किन मंत्रियों ने लिया शपथ –

सुधीर मुनगंटीवीर, BJP, बल्लारपुर विधायक

चंद्रकांत पाटिल, BJP, कोथरूड विधायक, पुणे

विजयकुमार गावित, BJP, नंदूरबार विधायक

गिरीश महाजन, BJP, जामनेर विधायक

सुरेज खाडे, BJP, मिरज विधायक

रंवीन्द्र चव्हाण, BJP, डोंबिवली विधायक

अजुल सावंत, BJP

मंगल प्रभात लोढा, BJP, मालाबार हिल विधायक, मुंबई

गुलाबराव पाटील, शिंदे गुट, जलगांव ग्रामीण विधायक

दादा भुसे, शिंदे गुट, मालेगांव बाह्य विधायक

संजय राठोड, शिंदे गुट, दिग्रज विधायक

संदीपान भुमरे, शिंदे गुट, पैठण विधायक

उदय सामंत, शिंदे गुट, रत्नीगिरी विधायक

तानाजी सावंत, शिंदे गुट, परांडा विधायक

अब्दुल सत्तार, शिंदे गुट, शिल्लोड विधायक

दीपक केसरकर, शिंदे गुट, सावंतवाडी विधायक, कोंकण

शंभुराज देसाई, शिंदे गुट, पाटण विधायक, सातारा

शिंदे की नई टीम में सभी मंत्री करोड़पति हैं। इसमें सबसे ज्यादा संपत्ति मालाबार हिल्स सीट से भाजपा विधायक मंगल प्रभात लोढा के पास है। वहीं, सबसे कम यानी 2 करोड़ की प्रॉपर्टी पैठान सीट से विधायक संदीपन भुमरे के पास है। कैबिनेट में 12 ऐसे मंत्री हैं, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ पर गंभीर धाराएं भी लगी हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिंदे पर 18 और उप मुख्यमंत्री पर 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं।

यह भी पढ़े – https://hindikhabar.com/state-news/loksabha-election-will-bjp-make-a-dent-on-the-traditional-vote-of-other-parties-yogi-claims-bjp-will-win-80-out-of-80-seats/

जब से शिंदे मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है, तभी से उसकी चर्चाएं भी हो रही है। शिंदे मंत्रिमंडल की आलोचना भी शुरु हो गई क्योंकि मंत्रिमंडल में एक भी महिला को जगह नहीं दी गई। चूंकि, मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है इसलिए महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 10 से 18 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। विधानमंडल सचिवालय ने मानसून सत्र से पहले की तैयारियों के लिए छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं और सभी कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button