Other Statesबड़ी ख़बर

Maharashtra : पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं की रखी आधारशिला, कहा – ‘देश के विकास को सर्वोपरि…’

Maharashtra : महाराष्ट्र में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इस कड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए, एकजुट होकर, भाजपा महायुति के लिए मतदान करना है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भाप लिया

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा पक्का विश्वास है समाज को तोड़ने की आज जो कोशिश हो रही है, ऐसी हर साजिश को महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए, एकजुट होकर, भाजपा महायुति के लिए मतदान करना है। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने इनके खतरनाक इरादों को भाप लिया।

‘तीसरी बार चुनकर आना…’

पीएम मोदी ने कहा कि कल ही हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम आए हैं। हरियाणा ने बता दिया है कि देश का मिजाज क्या है। दो बार कार्यकाल पूरा करने के बाद लगातार तीसरी बार चुनकर आना ऐतिहासिक है। कांग्रेस का पूरा इको-सिस्टम, शहरी नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन कांग्रेस की सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं।

कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। हवाई अड्डे के बनने से कई शहरों को लाभ पहुंचेगा। धार्मिक  पर्यटकों को बढ़ावा मिलेगा। इस हवाई अड्डे में विश्व स्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी।

चुनाव के नतीजे आने के बाद PM मोदी ने JKNC को दी बधाई, हरियाणा की जनता का जताया आभार

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button