Maharashtra Election 2024: 20 नवम्बर को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की सुरक्षा को और भी सख्त कर दिया गया है। सिद्दीकी की हत्या के बाद हाईप्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। अभी फडणवीस को जेड प्लस की सुरक्षा मिलती है, अब उनकी सुरक्षा में फोर्स वन के पूर्व कर्मी की तैनाती होगी।
उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता पर खतरा…
आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही हाईप्रोफाइल लोगों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए दर्जन से अधिक लोगों को अरेस्ट किया है। मुंबई पुलिस ने साथ ही यह भी कहा है कि उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता को किसी प्रकार का खतरा नहीं है। केवल एतिहात के तौर पर समीक्षा के बाद सुरक्षा में बदलाव और बढ़ोत्तरी की गई है।
जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा
महाराष्ट्र में मतदान से पहले चुनाव प्रचार जोरो-शोरों से चल रहा है। जिसके चलते भाजपा नेता फडणवीस सहित अन्य सभी पार्टियों के नेता चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में पुलिस ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर सख्ती करनी शुरू कर दी है। महाराष्ट्र पुलिस की विशेष सुरक्षा इकाई की ओर से फडणवीस को ‘जेड प्लस’ श्रेणी के तहत सुरक्षा उपलब्ध कराई जाती है। मगर, अब चुनाव से पहले अचानक उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब फडणवीस की सुरक्षा में फोर्स वन के पूर्व कर्मियों की तैनाती होगी।
यह भी पढ़ें : 20 साल के राजनीतिक जीवन में भी राहुल गांधी देश को नहीं समझ पाए : गिरिराज सिंह
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









