
Maharashtra : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने नागपुर में भाजपा सदस्यता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि मैं खुद नागपुर में सदस्यता अभियान के लिए आया हूं। मैंने नागपुर के 25 गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आज से हमारी सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई है। आज एक साथ हमने 1 लाख बूथों पर सदस्यता मुहिम शुरू की है। मैं खुद नागपुर में सदस्यता अभियान के लिए आया हूं। मैंने नागपुर के 25 गणमान्य लोगों को सदस्य बनाया है। पहले 2 घंटे में करीब 25 हजार लोगों को हमने सदस्य बनाया है। आज 1 लाख लोगों को सदस्य बनाने का हमने तय किया है। पूरे महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का हमारा लक्ष्य है।
जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने महाराष्ट्र में बड़ा सदस्यता अभियान शुरू किया है। 1 लाख बूथों पर सदस्यता अभियान शुरू किया है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी विधायक ने जताई अपनी हत्या की आशंका, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कही ये बात
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप