
The Diary of Manipur : महाकुंभ 2025 में माला बेचते हुए वायरल हुई मोनालिसा अब हिरोइन बन चुकी है। मोनालिसा की पहली फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं, और उसका फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है, जिसमें मोनालिसा की मासूमियत ठीक उसी तरह झलक रही है जैसे असल जिंदगी में झलकती है।
मोनालिसा इस फिल्म में लीड रोल में है। इसमें वह अभिनेता अमित राव के साथ नजर आएंगी, जो राजकुमार राव के भाई हैं। वहीं फिल्म शूटिंग खत्म होने के बाद मोनालिसा एक बार फिर प्रयागराज लौट रही है। इस बार माला बेचने के लिए नहीं, बल्कि उभरती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में मां गंगा का आशिर्वाद लेने के लिए। इसके साथ ही फिल्म की पूरी टीम भी प्रयागराज की धरती पर मां गंगा से आशिर्वाद लेगी।
क्या है फिल्म की कहानी?
बता दें कि फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ मणिपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें हिंसा और संघर्ष के माहौल के बीच पनपती एक प्रेम कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में मोनालिसा एक नॉर्थ इंडियन लड़की का किरदार निभा रही हैं। एक साधारण मेले से शुरू हुआ यह सफर अब सिनेमा के बड़े पर्दे तक पहुंच चुका है और मोनालिसा की कहानी अभी बस शुरुआत है।

कई चरणों में हुई शूटिंग
डायरेक्टर सनोज मिश्करा के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग कई चरणों में पूरी की गई। सबसे पहले शूटिंग की शुरुआत उत्तर प्रदेश के इटावा में हुई, फिर टीम मणिपुर पहुंची, जहां अलग-अलग लोकेशन्स पर अहम सीन फिल्माए गए। इसके बाद नेपाल में एक शेड्यूल पूरा किया गया और फिर फिल्म का बड़ा हिस्सा देहरादून में शूट किया गया। अब अंतत: पिछले हफ्ते फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई।
ये भी पढ़ें – पंजाब में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता और प्रवर्तन अभियान तेज, हरभजन सिंह ने लोगों से की ये अपील
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









