
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर महादेव घाट के पुल से नीचे गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को पहले दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया।
मृतकों में शामिल हैं:
- बैजन्ती बाई
- लौग बाई
- हल्की बाई
- संपत बाई
- गुड्डी बाई
- रचना
- तमन्ना (उम्र लगभग 10-15 वर्ष)
- शिब्बू पिता हरि (उम्र लगभग 8-10 वर्ष), निवासी डुंगरिया
घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- रज्जो सिंह (55 वर्ष), निवासी पौड़ी
- वैभव सिंह पिता देवेंद्र (12 वर्ष)
- आयुष, निवासी बहरोघाट, जबलपुर
- अंकित पिता रज्जो सिंह
- रविंद्र पिता डोमेन (22 वर्ष), निवासी बिजोरी
पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि बोलेरो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण वाहन पुल से नीचे गिर गया। हादसे के शिकार सभी लोग जबलपुर जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले थे, जो दमोह के घाट पिपरिया गांव से दो एसयूवी में सफर कर रहे थे। इनमें से एक एसयूवी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में शोक की लहर है।
यह भी पढ़ें : क्या अमेरिकी उपराष्ट्रपति के दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के व्यापारिक रिश्ते? जानें क्यों अहम है जे.डी वेंस का भारत दौरा
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप