मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अफसरों और 12 जिलों के कलेक्टरों के किए तबादले

Madhya Pradesh :

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 42 आईएएस अफसरों और 12 जिलों के कलेक्टरों के किए तबादले

Share

Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा से पहले सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए 42 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया। इसके अलावा, 12 जिलों के कलेक्टरों का भी स्थानांतरण किया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव रहे भरत यादव और अविनाश लवानिया का भी तबादला किया गया है।

मुख्यमंत्री के सचिवों का ट्रांसफर

मुख्यमंत्री के सचिव भरत यादव को अब मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं, अविनाश लवानिया को मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

नए नियुक्त अधिकारी और विभाग

सरकारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सिबि चक्रवर्ती को सचिव मुख्यमंत्री और आयोग नगरी प्रशासन एवं विकास (अतिरिक्त प्रभार) नियुक्त किया गया है। प्रीति मैथिल को आयुक्त सहसंचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का कार्यभार सौंपा गया है। वंदना विद्या को संचालक उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव मध्य प्रदेश शासन, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग नियुक्त किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां

  • सत्येंद्र सिंह को प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड और सचिव मध्य प्रदेश पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाया गया है।
  • मनीष सिंह को सचिव मध्य प्रदेश शासन, जेल विभाग, और परिवहन विभाग का प्रबंध संचालक राज्य सड़क परिवहन निगम नियुक्त किया गया है।
  • कर्मवीर शर्मा को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और भास्कर लक्ष्यकार को सहयोग कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश का कार्यभार सौंपा गया है।

कलेक्टरों का तबादला

मुख्यमंत्री ने 12 जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया है, जिनमें से प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं:

  • रायसेन के जिलाधिकारी अरविंद कुमार दुबे को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव के रूप में पदस्थ किया गया है।
  • नेहा मारव्या सिंह को डिंडोरी का जिलाधिकारी, विवेक श्रोत्रिय को टीकमगढ़ का जिलाधिकारी, सतीश कुमार एस को सतना का जिलाधिकारी, और किशोर कुमार कन्याल को गुना का जिलाधिकारी बनाया गया है।
  • अरुण कुमार विश्वकर्मा को रायसेन, ऋषव गुप्ता को खंडवा, भव्या मित्तल को खरगोन, हर्ष सिंह को बुरहानपुर, रितु राज को देवास, अर्पित वर्मा को श्योपुर, और गुंचा सनोबर को बड़वानी का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप