Lucknow: बेटी की शादी के बीच आया मां का शव, रुला देगी ये खबर

यूपी की राजधानी लखनऊ(Lucknow) से एक ऐसी खबर आई है जिससे किसी की भी आंखें नम हो जाएं। दरअसल यहां मोहनलालगंज के डांडा सिकंदरपुर गांव में एक मां की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। और ऐसा उस दिन हुआ जब घर में उसकी बेटी की शादी की सहनाई बज रहीं थी। इस दुखद खबर से शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं।
शादी का सामान लेने गयी मां वापस नहीं लौटी
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को डांडा सिकंदरपुर की रहने वाली मुन्नी देवी विगत विवाह से संबंधित सामान खरीद कर बैटरी रिक्शा से वापस घर को लौट रही थी। तभी ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया, जिसमें ई रिक्शा पर सवार मुन्नी देवी रिक्शा समेत गिर गईं और रिक्शा मुन्नी देवी के ऊपर जा गिरा। इससे वह लहूलुहान हो गईं और उनकी मौत हो गई। बेटी ने मां की मौत की खबर सुनकर शादी रोकने का फैसला किया। लेकिन जब उसे याद आया कि यह शादी उसकी मां का सपना था तो उसने तय समय पर ही विधि विधान से शादी रचाई और ससुराल विदा हो गई।
पहले ससुराल गयी फिर अंतिम विदाई देने लौटी
बेटी चाहती थी कि विदाई से पहले वह अंतिम बार अपनी मां को देख सके। लेकिन उसकी मां के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। इसलिए वह मां के दर्शन किए बिना ही मायके से विदा हुई। बाद में जब पोस्टमार्टम के बाद मां का शव घर लाया गया तो बेटी ससुराल से मायके लौटी और नम आंखों से मां को विदाई दी। इसके बाद महिला का दाह संस्कार किया गया।
ये भी पढ़ें: Lucknow: सरोजनी पुलिस ने किया सराहानिय कार्य, लापता बच्चियों को एक घंटे में किया बरामद