
Loksabha Election 2024 : सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत में तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में पार्टी 400 से अधिक सीटें जीतेगी। अनुराग ठाकुर ने महाराष्ट्र के डीप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर व्यापक चर्चा की और उन्हें 12 जनवरी को नासिक में होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया।
अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने साउथ सेंट्रल मुंबई के माहिम इलाके में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को जन-जन तक पहुंचाने वाले वाहनों को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में मुंबई की चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग कई बैठकें भी कीं। ठाकुर ने कहा कि मुंबई भी मोदी जी के इस विजय अभियान में जीत का छक्का लगा कर सभी सीटें जीतने की पूरी तैयारी में है।
राम एकता और मानववाद के प्रतीक हैं
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है। साथ ही कहा कि देश आज कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ठाणे में 38 वें रामभाऊ म्हलगी व्याख्यानमाला में ठाकुर ने कहा कि हम सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों को साथ लाकर सबका साथ, सबका विश्वास के दर्शन पर रामराज्य की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राम एकता और मानववाद के प्रतीक हैं।
भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है। साथ ही कहा कि देश आज कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें – Controversial Statement: इतने दिनों से राम बिना प्राण के थे क्या?- फतेह बहादुर सिंह
Follow Us On : https://twitter.com/HindiKhabar