‘गुंडे माफिया और लफंगे चाहते हैं कि सपा की सरकार आए’, देवरिया में डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर खड़े किए कई सवाल

Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: देवरिया जिले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज सलेमपुर में सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ढाई महीने से रोज चुनाव प्रचार में जगह-जगह आप के बीच जाने का अवसर मिल रहा है। जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लड़ाई एक तरफ राम मंदिर बनवाने वाले राम भक्तों से है तो दूसरी तरफ कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले लोगों के बीच है। तय आपको करना है कि आप किसकी तरफ रहेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार ने भक्तों पर गोलियां चलवाईं, जिससे अयोध्या नगरी खून से लाल हो गई थी। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भीड़ बता रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। आप मोदी जी के हाथों के मजबूत कीजिए। जल्द ही अदालत के माध्यम से भगवान कृष्ण पूरी दुनिया के सामने बांसुरी बजाते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: UP: छठवें चरण में कुल 2 करोड़ 70 लाख 69 हजार 874 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप