Lakhisaray Followup: मुख्य आरोपी आशीष के घर कुर्की का आदेश चस्पा

Lakhisaray Golikand Followup

कोर्ट का नोटिस(बाएं), कार्रवाई करती पुलिस(दाएं)।

Share

Lakhisaray Golikand Followup: लखीसराय में बीते 20 नवंबर को कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला में हुए नरसंहार मामले में कबैया पुलिस ने बड़ी कारवाई की है। कबैया पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष चौधरी उर्फ छोटू के घर पर ढोल-नगाड़े के साथ कुर्की का आदेश चस्पा किया है। यह आदेश कोर्ट से निर्गत है।

Lakhisaray Golikand Followup: 20 नवंबर की घटना

लखीसराय में 20 नवंबर को गोलीकांड हुआ। इसमें छह लोगों को गोली लगी। घटना में तीन लोगों की जान चली गई। मामले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है लेकिन अभी तक आशीष को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

तीन लोगों की हुई थी मौत

बताते चलें कि बीते 20 नवंबर की सुबह आशीष उर्फ छोटू ने एक ही परिवार के छह लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। घटना के बाद से पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कबैया थाना पुलिस ने की कार्रवाई

मुख्य आरोपी आशीष चौधरी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। कबैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी आशीष के घर कोर्ट से निर्गत आदेश चस्पा किया है। गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की, जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Lakhisaray Golikand Followup: घटना में दो पहलू आए सामने

घटना के बारे में दो पहलू सामने आए थे। एक तरफ बताया जा रहा था कि यह गोलीकांड प्रेम प्रसंग के चलते हुआ है तो वहीं कुछ लोगों द्वारा इसे जमीनी विवाद का मामला भी बताया गया। घटना को लेकर विपक्ष के बीजेपी नेता प्रदेश सरकार और प्रशासन पर लगातार बयानों के जरिए हमला करते रहे।

रिपोर्टः आत्मानंद सिंह, संवाददाता, लखीसराय, बिहार

ये भी पढ़ें: बगहाः रहम की भीख मांगता रहा चोर, लोगों ने जंजीर से बांधकर खूब पीटा