
Kichcha Sudeep Mother Death : कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप के घर से दुखद खबर आई है। एक्टर की मां का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। किच्चा की मां कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से परेशान थी और उनका इलाज चल रहा था। 20 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
किच्चा सुदीप की मां उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थी। सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें एडमिट कराया गया था। मगर आज उन्होंने दम तोड़ दिया। मां के निधन से एक्टर किच्चा सुदीप सदमे में है।
अंतिम दर्शन के लिए रखा शव
रिपोर्ट्स के मुताबिक किच्चा सुदीप की मां के शव को अंतिम दर्शन के लिए एक्टर के जेपी नगर स्थित घर पर रखा जाएगा। बता दें किच्चा की मां का अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन श्मशान घाट में रविवार(आज) शाम 5 बजे किया जाएगा।
किच्चा सुदीप अपनी मां के बेहद करीब थे। सोशल मीडिया पर भी इसकी झलक देखने को मिलती थी। कुछ मौकों पर किच्चा ने मां के साथ तस्वीर शेयर की और अपनी भावनाओं को व्यक्त कर किया। मां के निधन के बाद किच्चा का परिवार टूट चुका है। किच्चा भी सदमे में है। वहीं इस दुख की घड़ी में किच्चा के फैंस उनके साथ है।
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के.शिवकुमार ने X पर ट्वीट कर किच्चा सुदीप की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा, ‘एक्टर श्री किच्चा सुदीप की मां श्रीमती सरोजा के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और प्रभु सुदीप और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।’
यह भी पढ़े : ‘गंदी बात’ के चलते एकता कपूर पर गंभीर आरोप, मां-बेटी पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप