राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

Khel Ratna Award Winners : राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, मनु भाकर, डी गुकेश समेत इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न
Khel Ratna Award Winners : युवा एवं खेल मंत्रालय ने एथलीटों की सूची जारी कर दी है। जिन्हे इस बार खेल रत्न से सम्मानति किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 17 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति भवन में दोपहर 11 बजे आयोजित होगा। बता दें कि मनु भाकर, डी गुकेश, प्रवीण कुमार और हरमनप्रीत सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
समतियों द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को सरकार ने खेल रत्न से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
याद दिला दें कि कुछ दिन पहले मनु भाकर का नाम खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाले एथलीटों की अनुशंसित सूची में शामिल ना होने से विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि बाद में मनु ने खुद माना था कि शायद उन्हीं के पक्ष से गलती हो गई थी।
मनु भाकर ने दो पदक जीतकर रचा था इतिहास
बताते चलें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में शूटिंग में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह एक ही ओलंपिक्स में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं थी। वहीं हरमनप्रीत सिंह ने अपनी शानदार कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था, जो ओलंपिक्स में भारत का लगातार दूसरा ब्रॉन्ज है।
डी गुकेश सबसे युवा विश्व चैंपियन
डी गुकेश ने हाल ही में शतरंज की दुनिया में सबसे युवा विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने इतिहास रचते हुए इस मुकाम को छुआ। इसके अलावा प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी में हाई-जंप में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
बता दें कि खेल मंत्रालय ने 32 एथलीटों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है, जिनमें से 17 पैरा एथलीट हैं। खेल मंत्रालय के द्वारा यह कदम खेलों में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों के अभूतपूर्व प्रदर्शन को सराहने के लिए उठाया गया है।
यह भी पढ़ें : दलित-आदिवासियों के खिलाफ जातिगत अत्याचारों को दे रहे बढ़ावा, मल्लिकार्जुन खरगे का बीजेपी पर आरोप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप