Uttarakhandबड़ी ख़बर

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, 6 महीने तक भक्त कर पाएंगे बाबा के दर्शन, श्रद्धालुओं पर आसमान से हुई फूलों की बारिश

Kedarnath Dham Pics : केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए है। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को श्रद्धा और आस्था के वातावरण में विधि-विधान एंव पूजा-अर्चना के साथ भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब आने वालें छह महीनों तक श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे। शुक्रवार सुबह सात बजे शुभ मुहूर्त में विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खोले गए।

श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई

मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कपाट खुलते समय आर्मी बैंड ने मधुर धुनें बजाईं। इस दौरान केदारनाथ घाटी श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठी। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे

इसके अलावा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी वागेश लिंग, तीर्थ पुरोहित, बद्री-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पदाधिकारी, स्थानीय लोग और देश भर से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे। इससे पहले अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे।

चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बीते बुधवार को ग्यारह बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे थे। यमुनोत्री और गंगोत्री के बाद केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। अब चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे।

यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यमुनोत्री से यात्रा शुरू करने पर चारधाम यात्रा में किसी भी प्रकार की रुकावट श्रद्धालुओं को नहीं आती है। बता दें कि यमुनोत्री यमुना नदी का उद्गम स्थल है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं।

शांति और भक्ति से भर देती है

केदारनाथ के कपाट खुलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तस्वीरें शेयर की। सीएम ने लिखा कि हिमालये तु केदारं प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वादियों, हिमालय की गोद में बसे श्री केदार के दिव्य धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा हर बार मन को एक नई शक्ति, शांति और भक्ति से भर देती है।

भक्त चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से करते हैं

बता दें कि यमुना जी यमराज की बहन हैं और उन्हें वरदान प्राप्त है कि वह अपने जल के माध्यम से सभी का दुख दूर करेंगी। मान्यता है कि जो श्रद्धालु यमुनोत्री में स्नान करता है। उसे मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। इसी कारण से भक्त चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री से करते हैं।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी विमानों पर भारत की बड़ी कार्रवाई, एयरस्पेस बंद करने का लिया फैसला, कंगाल पाकिस्तान की बढ़ेंगी मुश्किलें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button