Karwa Chauth 2024: जानें व्रत पारण और करवा माता की पूजा का शुभ समय

Karwa Chauth 2024

Karwa Chauth 2024

Share

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ हिंदू विवाहित महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ व्रत की पौराणिक मान्यताएं हैं, जिनमें यह माना जाता है कि पति की लम्बी उम्र के लिए व्रत की परंपरा सतयुग से चली आ रही है।

इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर को है। पूजा का समय शाम 07:53 बजे से शुरू होगा। हालांकि, हर शहर में चांद निकलने का समय अलग-अलग हो सकता है। करवा चौथ के दिन भद्रा सुबह 06:24 बजे से 06:46 बजे तक रहेगी। इस दिन व्रती महिलाएं सूर्योदय से पहले स्नान करके सरगी ग्रहण कर लें और व्रत का संकल्प ले लें। 

भद्रा का साया

करवा चौथ के दिन सूर्योदय से करीब दो घंटे पहले सरगी खा कर व्रत की शुरुआत की जाती है। करवा चौथ के दिन करवा माता, भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस साल करवा चौथ के दिन पूजा का शुभ समय 20 अक्तूबर 2024 को शाम 5:46 बजे से शुरू हो कर 19:02 तक रहेगा। इस वर्ष भी करवा चौथ पर भद्रा का साया रहेगा। ऐसे में सुहागिनों को कुछ कार्य करने से बचना चाहिए।

पौराणिक कथाओं में मिलता है जिक्र

हिंदू पौराणिक कथाओं में हमे करवा चौथ के व्रत का जिक्र मिलता रहता है। जहां देवियां अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत करती हैं। इस दिन महिलाएं दुल्हन की तरह तैयार होकर करवा माता की पूजा करती हैं, साथ ही यह व्रत निर्जला होता है, जिसका रात में चंद्रमा देख कर रीति-रिवाज के साथ पारण किया जाता है।

यह भी पढ़ें : यूपी में मौसम रहेगा साफ, जहरीली होती जा रही दिल्ली ही हवा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप