PM मोदी ने इसरो के पूर्व प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन के निधन पर जताया दुख, बोले – ‘योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा’

K Kasturirangan : इसरो के पूर्व अध्यक्ष कृष्णस्वामी कस्तूरीरंगन का निधन हो गया। इसी कड़ी में पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और उन्होंने डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की वैज्ञानिक और शैक्षिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति डॉ. के. कस्तूरीरंगन के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है।
‘नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया गया’
उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए उनके दूरदर्शी नेतृत्व और निस्वार्थ योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ISRO में बहुत परिश्रम के साथ काम किया, भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, जिसके लिए हमें वैश्विक मान्यता भी मिली। उनके नेतृत्व में महत्वाकांक्षी उपग्रह प्रक्षेपण भी हुए और नवाचार पर ध्यान केंद्रित किया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि उनका निधन शुक्रवार को सुबह बेंगलुरू में हुआ। 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। कस्तूरीरंगन ने सबसे लम्बे समय तक इसरो चीफ के पद पर काम किया है। वह 10 साल तक इसरो के चेयरमैन के रूप में कार्यरत रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा –2047 तक भारत को विकसित बनाना हम सबकी जिम्मेदारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप