पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जेपी नड्डा ने की पुष्पांजलि अर्पित, बोले- भाजपा आज उनके एकात्म मानववाद की यात्रा को बढ़ा रही आगे

नई दिल्ली: जनसंघ के संस्थापक सदस्य और प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होनें कहा कि हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की पुष्पांजलि अर्पित।
भाजपा आज उनके एकात्म मानववाद की यात्रा को बढ़ा रही आगे: नड्डा
बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि आज हम सब स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105वीं जयंती मना रहे हैं। भारतीय जनसंघ की स्थापना और भारतीय जनसंघ की विचारधारा को प्रतिपादित करते हुए, एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में भाजपा की नींव उन्होंने रखी। जब जनसंघ की स्थापना हुई तो पं. दीनदयाल उपाध्याय ने उसके प्रथम महामंत्री के रूप में कार्य किया। वे उत्तम कोटि के विद्यार्थी, समाज के प्रति संवेदनशील, समाज के लिए समर्पित और एक प्रखर वक्ता थे। वे शुरु से ही वे समाज के प्रति समर्पित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जेपी नड्डा ने की पुष्पांजलि अर्पित
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले कि मोदी सरकार की योजनाओं के कारण आज भारत की तस्वीर बदल रही है और भारत की वैश्विक स्थिति में बड़ा उत्थान आया है उन सभी की वैचारिक यात्रा पंडित दीनदयाल जी की विचार यात्रा से ये सब प्रारंभ होती है। बहुआयामी प्रतिभा के कारण उन्होंने अपनी छोटी राजनीतिक यात्रा में भी जनसंघ को आगे बढ़ाया। वे एक राजनेता भी थे, वे एक संगठक भी थे और वे एक विचारक भी थे। भाजपा आज उनके एकात्म मानववाद की यात्रा को आज आगे बढ़ा रही है।
आगे उन्होनें कहा कि आज हम लोग 10,40,000 बूथों पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का कार्यक्रम कर रहे हैं। कार्यक्रम का माध्यम है कि वैचारिक दृष्टि से हमें ताकत मिले, कार्यकर्ताओं को ताकत मिले और स्पष्टता के साथ हम समाज की सेवा में पीएम के नेतृत्व में आगे बढ़ें।