Jharkhand : हेमंत सोरेन ने सीएम पद की ली शपथ, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता रहे मौजूद
Jharkhand : हेमंत सोरेन ने सीएम पद की शपथ ली। इस शपथ ग्रहण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य नेता झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इसके अलावा AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और AAP नेता राघव चड्ढा पहुंचे। अखिलेश यादव भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे थे। जानकारी के लिए बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह मोरहाबादी मैदान में हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। दरअसल, विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की भारी बहुमत से जीत हुई। विधानसभा में 81 सीटें हैं। 41 सीटें बहुमत के लिए जरूरी होती हैं। इंडिया गठबंधन ने 56 सीटें हासिल कीं, वहीं बीजेपी की बात करें तो 21 सीटें मिलीं।
पद और गोपनीयता की शपथ
दरअसल, जेएमएम को 34 सीटें हासिल हुईं। कांग्रेस को 16 सीटें मिली हैं। आरजेडी को 4 सीटें मिली हैं। इसमें जेएमएम ने सबसे ज्यादा सीटें हासिल की हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मंच पर इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता दिखाई दिए। हेमंत सोरेन ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है।
यह भी पढ़ें : Ajmer Sharif : राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के बिगड़े बोल, जजों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप