इंडी गठबंधन ने अपनाया 30-40 वाला फॉर्मूला…30 सीटें कांग्रेस की तो 40 जेएमएम की

Jharkhand Election 2024
Jharkhand Election 2024: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर इंडी गठबंधन पर जानकारी दी है, जिससे यह साफ हो गया है कि इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सब तय हो गया है। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सोमवार देर रात जारी कर दी थी।
केशव महतो कमलेश ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा कितनी-कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं। आपको बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से 30 सीटों पर कांग्रेस और 40 पर जेएमएम चुनाव लड़ने वाली है। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी 30 में से 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है और बची हुई 9 सीटों पर अभी लिस्ट आनी बाकी है।
बचीं सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी
जहां कांग्रेस 30 में से 21 प्रत्याशियों को मैदान में उतार चुकि है, तो वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा 40 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने जा रही है। अन्य बचीं 11 सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने यह भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस के बाकी बचे 9 प्रत्याशियों के नाम भी जल्द ही सबके सामने लाए जाएंगे।
आपको बता दें कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऐलान करते हुए कहा था कि 70 सीटों पर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के लड़ने का फार्मूला सेट किया गया और अन्य 11 सीटों पर RJD और लेफ्ट पार्टी चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद अब कांग्रेस के अध्यक्ष भी यह बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Begusarai News: दो दिन से लापता युवक का बोरे में मिला सिर और हाथ-पैर कटा शव
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप