नेपाल के रास्ते भारत आया पाकिस्तानी युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jaisalmer

Jaisalmer

Share

Jaisalmer : पाकिस्तानी युवक नेपाल के रास्ते भारत आने के बाद गाजियाबाद में रूका। जहां युवक ने सचिन की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया इसके बाद उसने तीन से चार बैंकों में खाते भी खुलवाएं।

जैसलमेर से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो बिना वीजा पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आया है। इस पाकिस्तानी युवक ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। यह युवक एक पाकिस्तानी यूट्यूबर है जिसका नाम विनय कपूर बताया जा रहा है उसने भारत आने के बाद भी कई वीडियो पोस्ट किए हैं।

उत्तराखंड के रास्ते भारत आया

चार जून 2024 को वह पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भी शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम का वीडियो भी उसने 19 जून 2024 को अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया था। 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान सचिन चौधरी से हुई थी। जिसके बाद वह नेपाल होते हुए उत्तराखंड के रास्ते भारत आया था।

फर्जी आधार कार्ड बनवाया

पाकिस्तानी युवक नेपाल के रास्ते भारत आने के बाद वह गाजियाबाद में रूका जहां उसने सचिन की मदद से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उसने तीन से चार बैंकों में खाते भी खुलवाएं। इतना ही नहीं सचिन ने विनय को पाकिस्तान में करेंसी भी ट्रांसफर की थी। सचिन की मदद से ही विनय बिना विजा के भारत आ पाया।

दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया

जिसके बाद वह जैसलमेर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने यहां आ गया। जिसके बाद पिछले करीब डेढ़ महीने से वह यहां किराये का मकान लेकर रहा था। इस बीच पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने विनय को गिरफ्तार कर लिया। एसपी चौधरी का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भारत में दाखिल होने में मदद की

जे.आई.सी के दौरान सामने आया कि इस व्यक्ति ने कई फेक डॉक्यूमेंटस बनाए जिसे वह नागरिकता के प्रमाण के रूप में उपयोग करता था। इसका साथ देने वाला युवक सचिन चौधरी जो कि गाजियाबाद का रहने वाला था। जिसने इसको पाकिस्तान में करेंसी भी ट्रांसफर की और साथ ही भारत में दाखिल होने में मदद भी की।

पूछताछ की जा रही है

पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरु की है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि कौन लोग हैं जो इस तरह का रैकेट चलाते हैं या फिर ऑर्गनाइज तरीके से यह काम करते हैं। वहीं विनय के अवैध रूप से बिना विजा भारत में आने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली चुनाव में जनता ने 48 सीटों पर विजय दिलाई, ये स्पष्ट संदेश है कि दिल्ली के दिल में मोदी बसते हैं : जेपी नड्डा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *