Jagdeep Dhankhar : ‘राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें’ कैडेट्स को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बोले

Jagdeep Dhankhar : जगदीप धनखड़ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह आरईएमसी में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को संबोधित किया। उन्होंने रविवार को कहा कि भारत माता आपका इंतजार कर रही है। राष्ट्र का भविष्य आपके कंधों पर है। हमेशा राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें। आपका आचरण अनुशासन, शिष्टाचार और सहानुभूति का उदाहरण होना चाहिए।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि देश की सेवा गर्व और निर्भीकता के साथ करें! भारत माता आपका इंतजार कर रही है। राष्ट्र का भविष्य आपके कंधों पर है। हमेशा राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता दें। आपका आचरण अनुशासन, शिष्टाचार और सहानुभूति का उदाहरण होना चाहिए। ताकत और विवेक एक मजबूत संयोजन बनाते हैं जो चुनौती का सामना करने पर अभेद्यता उत्पन्न करता है।
आत्मा में ताकत रखने…
जगदीप धनखड़ ने छात्रों से कहा कि पृथ्वी बहादुरों की होती है, आत्मा में ताकत रखने वालों की होती है, आलसी और अक्षम लोगों की नहीं होती है। RIMC के पूर्व छात्र एक थिंक टैंक के रूप में कार्य करें और युवाओं में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करें। जीवन में विफलता से कभी न डरें, यह सफलता की ओर एक कदम है।
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप