Madhya Pradeshमौसम

MP के इन जिलों में आज होगी बारिश, IMD ने जताई संभावना

मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राज्य के कई जिलों में बारिश और आंधी चली है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मई के महीने में वैसे तो तपा देने वाली गर्मी पड़ती है लेकिन बारिश और आंधी के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली है। मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में स्थिरता देखने को मिली है। इस दौरान भारतीय मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

बारिश और आंधी के बाद प्रदेश में चलने वाली गर्म लू से लोगों को राहत मिली है। इस दौरान राजधानी भोपाल में बारिश देखने को मिली है। इसके साथ ही सीहोर, राजगढ़, महू, ग्वालियर, दमोह, रायसेने, कई शहरों में झमाझम बारिश हुई है। आपको बता दें कि नैनपुर और रायसेन में 1-1 सेंटीमीटर बारिश हुई है।

गुरुवार यानी आज भी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश की संभावना के बीच तेज आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। बुधवार को राज्य के कई इलाकों में तापमान स्थिर रहा। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान खजुराहों में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग इलाकों का अधिकतम तापमान अलग-अलग रहा है।

Related Articles

Back to top button